Tuesday, April 8, 2025
Homeआईपीएलक्या यशस्वी जायसवाल को जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका, या करना...

क्या यशस्वी जायसवाल को जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका, या करना पड़ेगा इंतजार

IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) बनाम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल की। हालांकि इस मैच में जिस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया वह हारने वाली टीम से थे।

मुंबई बनाम राजस्थान मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए शानदार शतक ठोक दिया, इसके बाद उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यशस्वी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी बेहतर लगा और रोहित शर्मा ने उन्हे भारतीय टीम का भविष्य बताया।

यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के भविष्य 

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश करने वाले राजस्थान के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर नजर डाले तो जारी सीजन वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सबसे आगे हैं। ऐसे में उनके टीम इंडिया में इंट्री की उम्मीद अधिक है। यशस्वी जायसवाल के टीम इंडिया में इंट्री करने की संभावना काफी अधिक होने की कुछ वजहें भी हैं।

सबसे बड़ी वजह तो यह है कि आज तक जिन भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल में शतक लगाया उन्हे टीम इंडिया में इंट्री मिली। पॉल वल्थाटी जैसे कुछ एक खिलाड़ी ऐसे हैं जो बदकिस्मती से टीम इंडिया में इंट्री नहीं कर पाए, नहीं तो आईपीएल के इतिहास पर नजर डाले तो जो भी क्रिकेटर शतक लगाया उसे टीम इंडिया में इंट्री करने का मौका मिला।

उदाहरण के तौर पर आईपीएल के पिछले सीजन रजत पाटीदार आरसीबी के लिए शतक लगाया था और उन्हे टीम इंडिया में चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया था। जबकि आईपीएल 2021 में देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गाइकवाड़ के बल्ले से शतक निकला था, फिलहाल दोनों डेब्यू कर चुके हैं।

टीम इंडिया के लिए जरूरी हैं जायसवाल

यशस्वी जायसवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से देखें तो यशस्वी जैसे धाकड़ खिलाड़ियों की टीम इंडिया को जरूरत भी है, जो एक ओपनर के तौर पर टीम इंडिया के लिए बेहतरीन शुरुआत दे सके। यशस्वी के टीम इंडिया में होने पर टीम के लिए दायें हाथ-बाएं हाथ का संयोजन बनाने मे समस्या नहीं होगी।

यशस्वी की एक खासियत है कि वह शानदार बल्लेबाजी के साथ साथ बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं, जो कि टीम इंडिया के लिए काफी मददगार होगी। यशस्वी ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए कमाल किया था, हालांकि अभी आईपीएल में उन्हे गेंदबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। यशस्वी जायसवाल को उम्मीद होगी कि यह सीजन उनका बेहतर जाएगा और वह भारतीय टीम में इंट्री कर लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments